Deoria News: दुर्गा पंडालों में बेटियों को जागरूक कर रही पुलिस
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नवरात्रि पर मईल पुलिस द्वारा भागलपुर कस्बा के दुर्गा पंडालों में बेटियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। रविवार को दोपहर भागलपुर कस्बे में पुलिस टीम ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसएसआई रामदयाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं 1090, 112 और 1076 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं। टीम में महिला आरक्षी उपासना मिश्रा, रंजू मिश्रा, पूजा वर्मा, पंकज जायसवाल, अंकित यादव, पिन्टू वर्मा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दुर्गा पंडाल में 251 कन्याओं का पूजन यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिलाओं और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.