Deoria News: दुकान के सामने से बाइक चोरी, सीसी कैमरे में कैद हुई घटना
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के चटनी गढ़ही के समीप स्थित एक दुकान के पास से चोरों ने एक बाइक उड़ा दी। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। सदर कोतवाली के धनौती कला गांव के रहने वाले अभिषेक यादव चटनी गढ़ही के समीप स्थित एक प्रिटिंग प्रेस पास पर आते-जाते हैं। 14 अगस्त को भी वह अपनी बाइक से आए थे। शाम को बाइक खड़ा कर अंदर चले गए। जब वह लौटे तो उनकी बाइक निर्धारित स्थान से गायब थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और जांच की। जांच के दौरान एक दुकान में लगे सीसी फुटेज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.