Deoria News: दीवानी न्यायालय के गेट से हटेगा अतिक्रमण
देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता । स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सुनवाई के उपरांत अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद देवरिया को आदेश दिया है कि कचहरी चौराहे से दीवानी न्यायालय के गेट तक तथा दीवानी न्यायालय के गेट से दक्षिण तरफ समृद्धि होटल तक के रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। यह कार्य पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में कराने को कहा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया की सड़क के दोनों पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के कारण न्यायिक अधिकारियों के वाहन जाम में फंस जा रहे हैं, जिसके कारण न्यायालय आने में उन्हें असुविधा व विलंब होता है। इतना ही नहीं किसी घटना या दुर्घटना में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी समय से नहीं पहुंच सकती है, जो जनहित में ठीक नहीं है, ऐसी स्थिति में न्याय मंदिर के मार्ग को सुगम बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.