देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कोरोना काल में भागलपुर विकास खंड में तैनात प्रधानाध्यापक की मौत के बाद पत्नी को ग्रेच्युटी न मिलने का मामला अब सदर विधायक डा.शलभ मणि के पास तक पहुंच गया है। शिक्षक की पत्नी की शिकायत के बाद सदर विधायक मोबाइल पर ही बीएसए व लेखा अधिकारी पर बिफर पड़े इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता।

ग्रेच्युटी भुगतान में देरी और पत्नी के आरोप भलुअनी विकास खंड के ग्राम जरार मानिक के रहने वाले रामाशीष कुमार सिंह भागलपुर विकास खंड के सुकुरपुरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। 26 अप्रैल 2021 में कोरोना काल में उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद बेटे को नौकरी मिली। पत्नी कौशल्या देवी ने 2024 में ग्रेच्युटी भुगतान के लिए आवेदन किया...