देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को दिन भर बदली छायी रही। बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं बारिश से खरीफ की फसलों तथा सब्जी को कुछ नुकसान हुआ है। अचानक मौसम खराब होने का असर लोगों के जन जीवन पर पड़ा।बुधवार से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बादल छा गये। गुरूवार को सुबह से ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने लगी। इससे तापमान में गिरावट आ गई और ठंड में अचानक वृद्धि हो गयी। बूंदाबांदी के कारण ठंडी हवाएं चलने लगी। हल्की बारिश के चलते धान की तैयार फसल को कुछ नुकसान हुआ। बरसात से खेत में नमी बढ़ने से धान की कटाई करने में मुश्किल आयेगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दिन भर होती रही बूंदाबादी, आज भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और ठंड बढ़ने की संभ...