Deoria News: दिनदहाड़े पैथोलॉजी संचालक की बाइक चोरी, घटना सीसी कैमरे में कैद
देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी शुभम गुप्ता पुत्र दुर्गेश कुमार गुप्ता की बाइक बुधवार को ब्लॉक गेट के समीप स्थित उनकी पैथोलॉजी के सामने से दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक ले जाते हुए चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी शुभम गुप्ता ब्लॉक गेट के समीप गुप्ता पैथोलॉजी चलाते हैं। बुधवार दोपहर उन्होंने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की और काम में लग गए। कुछ देर बाद जब वह बाइक खड़ी करने वाले स्थान पर पहुंचे तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद शाम को उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में एक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.