Deoria News: दावत खाकर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
देवरिया, सितम्बर 22 -- Deoria News: खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुंदू थाना क्षेत्र में दावत खाकर लौटे एक युवक की अचानक तबीयत रविवार की रात बिगड़ गई। उपचार के लिए युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।मंगराईच गांव निवासी राहुल उर्फ भोलू राजभर (24) पुत्र रामानंद राजभर अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह गांव पर ही रहकर गांव में रौनक टेंट हाउस के नाम से टेंट का व्यवसाय करते थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप टेंट से संबंधित मित्रों के बुलाए दावत में भाग लेने के लिए वह खुखुन्दू गए थे। परिजनों के मुताबिक दावत से अपने घर वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.