Deoria News: दाढ़ी बाबा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बिशुनपुर कला स्थित कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को स्वर्गीय कृष्णदेव त्रिपाठी उर्फ दाढ़ी बाबा की प्रतिमा का अनावरण तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए ऊंचे सपने देखने और परिश्रम को अपना साथी बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश नाथ त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी ने आभार जताया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार सिन्हा ने राज्यपाल को स्मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.