Deoria News: दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित कर घर से निकाला, 8 पर केस
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया। कुशीनगर जनपद की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के रहने वाले गोविंद यादव की बेटी सीतू देवी की शादी 7 मार्च 2025 को कुशीनगर जनपद के चौरा खास थाना के बरवां टोला में उचित दान दहेज देकर हुई। आरोप हैकि जब से वह ससुराल गई, तभी से ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद मामला एसपी कार्यालय पहुंचा तो एसपी ने महिला थाने को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया। इस मामले में अब महिला थाने की पुलिस ने पति आलक यादव, अशोक यादव, अभिषेक यादव, बसंती देवी, सरिता देवी, रिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.