Deoria News: दस दिन से जला ट्रांसफार्मर, सौ घरों में छाया अंधेरा
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टीकमपार भदवार गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर दस दिन से जला पड़ा है। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।टीकमपार के ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतें हो रही है। गांव निवासी एडवोकेट अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, रामाजी यादव, वासुदेव प्रसाद, आस मोहम्मद और झूलन अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायत के दस दिन बाद भी समस्या का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.