देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर उपनगर में सोमवार की रात दशहरा मेले में एक स्कॉर्पियो चालक भीड़ में स्टंटबाजी करने लगा, जिससे मेले में अफरा- तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान भागते समय कुछ लोगों को चोटे भी आई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए स्कार्पियो को चिन्हित कर लिया है। सलेमपुर उपनगर में सोमवार देर रात लोगों की भीड़ मेले मे इक्ट्ठा थी। देर रात होने के कारण कुछ लोग अपने घर जाने की तैयारी में थे तो कुछ मेले का आनंद ले रहे थे। तभी ओवरब्रिज के समीप एक स्कोर्पियो वाहन से स्टंटबाजी करते हुए अज्ञात युवक पहुंचे और सड़क पर ही 360 डिग्री स्कोर्पियो को घुमाने लगे। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन स्पीड को देख आस पास मे मौजूद लोगो में अफरा-तफरी मच गई...