Deoria News: दशहरा मेला देखने आए युवक को पीटकर किया घायल
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर सलेमपुर में मंगलवार की रात दशहरा मेला देखने आए एक युवक को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी गंगासागर राजभर पुत्र स्व. गुलाब राजभर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 20 अक्तूबर को वह सलेमपुर दशहरा मेला देखने आया था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के बंसीपार गांव के बाजपेई टोला निवासी मंटू कुमार यादव पुत्र श्रीराम प्रकाश यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर मंटू ने जान से मारने की धमकी देते हुए कड़े से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित गंगासागर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.