Deoria News: दलहनी बीज पर 50 से 75 फीसदी अनुदान
देवरिया, नवम्बर 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दलहनी बीज की खरीद पर किसानों को 50 से 75 फीसदी अनुदान दिया जायेगा। मिशन फार आत्म निर्भरता योजना के तहत यह अनुदान दिया जायेगा। राजकीय बीज भंडार से चना, मटर और मसूर बीज का वितरण किया जायेगा। जिले के सभी विकास खण्डों के राजकीय बीज भंडारों पर बीज उपलब्ध करा दिजिएगा।कृषि विभाग के मिशन फार आत्म निर्भरता योजना के तहत दलहनी फसलों को बढ़ावा देने को किसानों को अनुदान पर बीज दिया जायेगा। इसमें चना के 8 वर्ष से कम की प्रजाति पर 75 फीसदी, 10 वर्ष से कम अवधि के बीज पर 50 फीसदी तथा मटर के 8 वर्ष से कम अवधि पर 75 फीसदी तथा 10 वर्ष से कम की प्रजाति पर 50 फीसदी अनुदान दिया जायेगा। जबकि मसूर के बीजों पर 8 वर्ष से कम अवधि होने पर 100 फीसदी तथा 10 वर्ष से कम अवधि होने पर 75 फीसदी अनुदान पर बीज दिया जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.