देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। उचक्कों ने दरवाजे पर सो रही दो महिलाओं के कान की बाली और मंगलसूत्र नोच लिया। इससे दोनों महिलाएं लहू लुहन हो गईं। परिजनों ने उनका इलाज करा थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना का विवरण रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के महुआबारी टोला पर सिंहासन सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। बुधवार की रात को भोजन करने के बाद दंपति बरामदे का चैनल बंद कर सो रहे थे। बारह बजे के करीब सिंहासन सिंह चैनल खोलकर बाहर लघुशंका करने निकले। इसी बीच चोर, अंदर बरामदे में सो रही पत्नी परमजोता देवी (73) के पास पहुंचा। इनकी कान से सोने का बाला और गले से मंगलसूत्र नोच लिया। दंपति के शोर मचाने पर मौके पर लोग...