Deoria News: थाने के सामने ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, दो लाख उड़ाया
देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बघौचघाट में थाने के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के रोशनदान के ग्रील को काटकर दो लाख रुपये चोरों ने रविवार की रात उड़ा दिया। पुलिस को चुनौती देकर हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं।सेमरी गांव के रहने वाले पवन कुमार गुप्ता थाने के ठीक सामने ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। रविवार को छठ पूजा होने के चलते वह शाम को पहले ही ताला जड़ घर चले गए। काउंटर में लगभग दो लाख रुपये छोड़ कर चले गए। सोमवार को जब वह ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे तो अवाक रह गए। ग्राहक सेवा केंद्र में सामान बिखरा पड़ा था और काउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.