देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। तीन दिनों लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच तेज हवा के चलते जिले के कुछ विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उधर बिजली नहीं होने से घरों में सुबह पानी की समस्या को लेकर परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: 13 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल उपभोक्ताबिजली आपूर्ति में व्यवधान तेज हवा बारिश के चलते रामलीला मैदान विद्युत उप केंद्र को आने वाली 132 की मेल लाइन में लगभग 3:30 बजे ब्रेकडाउन होने से रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भुजौली, अमेठी, हनुमान मंदिर, टाउन, विकास भवन, रेलवे फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप। इसके चलते लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। सुबह बिजली नहीं होने से घरों में सर्वाधिक दिक्कत पानी को लेकर रही। लगभग 9 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोग...