Deoria News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में सोमवार की दोपहर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में अचानक मौसम बदला और दिन भर रूक रूककर रिमझिम बरसात होती रही। बारिश से धान, गन्ना की फसलों को फायदा होगा। हालांकि दस दिन हुई आंधी पानी में जो धान की फसल गिर गयी थी उसे नुकसान हुआ है। वहीं काटकर रखा गया मक्के की फसल भींगने से उसके खराब होने की आशंका हैं।
मौसम की स्थिति सोमवार की सुबह से आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर में चारो तरफ काले बादल छा गये और झमाझम बरसात होने लगी। तेज हवा के साथ बारिश होती रही। आंधी पानी के चलते लोग जहां तहां फंस गये। दोपहर की बारिश के चलते स्कूली बच्चों को घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में फंसे कई लोग भींगते हुए अपने घरों को गए। बारिश के चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.