देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: रूद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार को ग्लोबल श्रीनेत स्कूल, कन्हौली में बेसिक शिक्षा विभाग की अंडर- 14 जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें दो दर्जन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह व कोच शौकत ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने एकाग्रता, शारीरिक संतुलन व निशाने की सटीकता जैसे कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में रमजान, एजाज अंसारी, चंद्रशेखर, सुधीर व बालिका वर्ग में सोनाली निषाद, मन्नत, फिजा, सना व सविता विजेता बनी। कंपाउंड श्रेणी में आर्य सिंह चैंपियन रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन आर्चरी में मानस स्थली की छ...