Deoria News: तीन युवकों पर किशोर को जबरन ले जाने का आरोप
देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहे पर बाइक सवार अज्ञात तीन युवकों पर एक किशोर को मारपीट कर जबरन अपने साथ ले जाने और हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी अशोक यादव पुत्र शिवनाथ यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा सचिन (15) सामान लेने रामपुर गौनरिया जा रहा था। इसी दौरान चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान के पास बाइक सवार अज्ञात तीन युवकों ने उसे रोका और मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बदमाशों ने किशोर को चाकू मार किया घायल वह जान बचाकर ईंट-भट्ठा की ओर भागा, लेकिन बाइक सवारों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.