देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के अलावा बच्चों की पढ़ाई और दवा- इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह धन की व्यवस्था कर काम चलाना पड़ रहा है, वहीं ड्यूटी पर आने के लिए किराया और बाइक में तेल भराने तक के लिए उधार लेना पड़ रहा है, जो बढ़ता ही जा रहा है。

कर्मचारियों की समस्या मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की आउट सोर्सिंग से तैनाती की गई। दो कंपनियों के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी हैं। इसमें मल्टीपरपज वर्कर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनको काफी कम मानदेय मिलता है, उसमें ही अपना बजट बनाकर...