देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर प्राचार्य ने गुरुवार की रात वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन जेआर सहित छह के बिना ड्रेस और बीएचटी अधूरा भरा मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही हिदायत दी और स्पष्टीकरण मांगा है। इमरजेंसी में एक मरीज को भर्ती कर इलाज करने का निर्देश दिया गया।मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल गुरुवार की रात करीब 11 बजे सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ जायजा लेने अचानक इमरजेंसी पहुंची। एक मरीज पड़ा था उसके इलाज में देरी हो रही थी। प्राचार्य ने मरीज को भर्ती कर समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। यहां से फर्स्ट फ्लोर स्थित पीआईसीयू पहुंची। जेआर व इंटर्न, ...