देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तहत आयोजित माध्यमिक विद्यालयी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर गोरखपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। देवरिया में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रितिक, सुहासी, जूही और तारा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंकुश, अरमान, श्रद्धा और समीर ने सिल्वर मेडल जीते। प्रिंस, आरोही, श्रुति, अनन्या, मानवी, पलक, राजवीर, सत्यम, प्रिंस और ऋषभ ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ल उर्फ हैपी ने कहा कि बच्चों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि...