देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित डाक बंगला के पश्चिम करीब 30 वर्षों से आवागमन में उपयोग किए जा रहे रास्ते पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार को तहसील, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। कार्रवाई के बाद रास्ता खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक चिंतक एवं व्यापार मंडल सलेमपुर के महामंत्री शिवजी जायसवाल ने तहसील में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि सलेमपुर डाक बंगला के पश्चिम स्थित सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर आवागमन बाधित कर दिया था। इसको लेकर स्थानीय निवासी लंबे समय से तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। शिकायतों के बाद कई बार टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा कब्जा कर लिया जाता था। मंगलवार को नायब तहसीलदार रविन...