देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत पथरदेवा में 5.79 करोड़ रुपये के 20 विकास कार्यों के टेंडर को लेकर चल रही खींचतान व आठ अक्टूबर की रात हुए विवाद की जांच में ईओ हिमांशु सिंह तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के दोषी पाए गए हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ईओ को निलंबित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। माना जा रहा है कि एक से दो दिनों में ईओ को निलंबित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खास ठेकेदार पर मेहरबानी पड़ी भारी, अधिशासी अभियंता निलंबित, अवर अभियंता बर्खास्तजांच में ईओ दोषी आठ अक्टूबर को टेंडर खुलने का समय निर्धारित था, रात को विवाद हुआ और फिर ईओ हिमांशु सिंह के अपहरण तक की कोशिश की गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज हुआ है। मामले में राजनीतिक संरक्षण...