Deoria News: तमंचा-कारतूस के साथ गोरखपुर के तीन युवक गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर पुलिस ने गोरखपुर जनपद के तीन युवकों को 315 बोर के तमंचा और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।दशहरा के पर्व को लेकर रामलक्षन चौकी के प्रभारी सौरव सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल वृजभान यादव, संदीप कुमार, अमन सिंह व अंकित विन्द सोमवार की रात में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच लुवठहीं से करिहवां जाने वाले मार्ग पर रात में करीब 9.30 बजे बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलासी के दौरान उनके पास से 315 बोर का एक तमंचार और तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक पंकज साहनी पुत्र कन्हैया लाल साहनी, दिवाकर साहनी पुत्र धर्मेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.