Deoria News: ड्राइवर को झपकी आने से स्कूल वैन पेड़ से टकराई, चालक व दो छात्राएं घायल
देवरिया, सितम्बर 15 -- Deoria News: महुआडीह( देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र के लीलापुर चौराहे पर मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर देवरिया जा रही स्कूल वैन चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक और दो छात्राएं घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैलेंडर से फाटक काटकर वैन में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसका महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महुआडीह थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं देवरिया स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए देवरिया से रोजाना स्कूली वैन आती है। मंगलवार सुबह बैतालपुर के विशुनपुर निवासी चालक राकेश कुमार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.