देवरिया, जुलाई 16 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से सरयू और राप्ती का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ और कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी बढ़ने से नदियों के तटीय क्षेत्रों पर दबाव बढ़ रहा है। सरयू की लहरें डौला तटबंध पर दबाव बना रही हैं। सरयू का पानी तटबंध पर हिलोरे मार रहा है। तटबंध की सुरक्षा के लिए बनी कैंचियां पानी में डूब रही है, लिहाजा स्थिति गम्भीर हो रही है।बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। तेज प्रवाह के चलते तटीय क्षेत्र में कटान शुरू हो गई है। नदी उत्तरी और दक्षिणी दोनों किनारो पर कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जिले में कूड़ा को छोड़ सभी नदियां का बढ़ रहा जलस्तर मोहन सेतु के निकट दक्षिण तरफ नदी भीषण कटान कर रही है। सर्वाधिक खतरा डौला तटबंध के ...