Deoria News: डेढ़ कुंतल अवैध गांजा डीसीएम से बरामद
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खुखुन्दू पुलिस ने शुक्रवार को नूनखार-जैतपुरा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन से करीब डेढ़ कुंतल अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी पुलिस जुटाने में लगीं हुई है।प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे नूनखार-जैतपुरा मार्ग पर एक तालाब के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया करीब डेढ़ कुंतल अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले में संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.