देवरिया, जुलाई 15 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामपुर कारखाना में तैनात एक सफाई कर्मी जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश को भी करने को तैयार नहीं है। स्थानांतरण का आदेश होने के 15 दिन बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 29 जून को स्थानीय विकासखंड के गौतम चक मठिया में तैनात सफाई कर्मी संजय कुमार कुशवाहा का स्थानांतरण शाहबाजपुर ग्राम पंचायत में किया था। आदेश के 15 दिन बाद भी सफाई कर्मी स्थानांतरित किए गए गांव पर कार्यभार करने नहीं पहुंचा। इसके चलते गांव में नालियां बजा रही हैं। वहीं कूड़ा सड़क पर पसरा हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव ने मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से किया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तहसील में संबद्ध सफाई कर्मी को गांव में अनुपस्थित दिखाकर किया निलंबित ...