Deoria News: डीजे बंद कराने पर मूर्ति आयोजक बैठे धरने पर, पुलिस से हुई कहासुनी
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: बंजरिया(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के पथरदेवा में सोमवार की रात दशहरा मेला में डीजे बजाने को लेकर मूर्ति आयोजकों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस के डीजे बंद कराने पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। देर रात पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर कर किसी तरह से मामला शांत कराया। पथरदेवा बाजार में सोमवार की रात में दशहरा मेला लगा था। इस दौरान मूर्ति पंडालों में डीजे बज रहा था। रात करीब 10:30 बजे तरकुलवा एसओ भूपेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मूर्ति आयोजकों से डीजे बंद करने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है। उसके बाद तमाम पंडालों में डीजे बंद कर दिए गए लेकिन पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.