देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजित आर शंकर ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों व वहां पहुंचने वाले मार्गों का जायजा लिया।साथ ही सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने पर बल दिया गया। इस दौरान सीओ सलेमपुर, थाना प्रभारी बरियारपुर, पुलिस व राजस्व टीम उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्रतिमा विसर्जन स्थान पर पर्याप्त हो सुरक्षा व प्रकाश: डीएम यह भी पढ़ें- Orai News: गोताखोरों की मदद से ...