देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विशेष अभियान दिवस पर रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। विधानसभा देवरिया सदर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 246 से 252 तक, विधानसभा रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया स्थित बूथ संख्या 77, 78, 79 एवं 80 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा, पथरदेवा स्थित बूथ संख्या 136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया।डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8, बीएलओ ऐप, ईपीआईसी एवं जेंडर रेशियो सहित मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: पात्र व्यक्तियों ...