देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: वरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपूर्ति, खाद्य विपणन, मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता, बाट-माप विभाग तथा के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने खाद्य निरीक्षकों के कार्यों में लापरवाही पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

खाद्य सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी निर्माण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनवाने को कहा, जिससे उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से राशन वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्त उचित दर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने तथा आपूर्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का समयबद्ध ...