Deoria News: डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों तथा साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.