Deoria News: डीएम नाराज, लार, सलेमपुर व रुद्रपुर के सीडीपीओ का एक दिन वेतन रोका
देवरिया, सितम्बर 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला पोषण समिति व आईजीआरएस की समीक्षा की। बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही लार, सलेमपुर एवं रुद्रपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) तथा संबंधित सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे होम विजिट, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। डीएम ने सीडीपीओ को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों के किए गए वजन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.