देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को सलेमपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी। डीएम के आने की जानकारी होने पर तहसील में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा केवल सलेमपुर तहसील में कुल 239 मामले आए, जिनमें से 25 का निरस्तारण मौके पर किया गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अफसरों की खैर नहीं : डीएमसमाधान दिवस में कार्रवाई डीएम ने अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में रामेश्वर यादव, मीरा देवी और रामाश्रय यादव के प्रकरण में पैमाइश के बाद भी विपक्षियों द्वारा सीमा-चिह्न (पत्थर) उखाड़े जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित विपक्षियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...