देवरिया, अगस्त 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना के बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में गन्ना विभाग के जर्जर भवन के मलबे को डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मंगलवार को हटा दिया गया। 2022 में नीलामी होने के बाद विवाद के चलते मलबा नहीं हटाया जा सका था। कुछ दिन पहले मामला सोशल मीडिया पर गरम होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान लिया है। प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया परिसर में मलबा पड़ा हुआ था और कुछ और भी खामियां थीं, कुछ दिन पहले यह सोशल मीडिया पर भी छा गया। सोशल मीडिया पर मामले को लाने वाले रजत सिंह के विरुद्ध गौरीबाजार थाने में केस भी दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सरकारी स्कूल में गंदगी का वीडियो बना रहे यूट्यूबर व साथियों पर मुकदमा सोशल मीडिया पर मामला छाने के बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संज्ञान लिया और ...