Deoria News: डीएम के औचक निरीक्षण में छह चिकित्सक अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी
देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के औचक निरीक्षण से खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान छह चिकित्सक अनुपस्थित मिले। वहीं, कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ही ड्यूटी करते पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ओपीडी, वार्ड सहित सीएचसी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.