Deoria News: डीएम-एसपी ने भ्रमण कर लिया मतदान केंद्रों का जायजा
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार हो रहे मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के क्रम में लगभग 12 बजे डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सदर विकास खंड मुख्यालयों पर बने बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने विकास खंड गौरीबाजार एवं बैतालपुर में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में 74.34 फीसदी हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.