Deoria News: डा.आंबेडकर मूर्ति हटाने को लेकर बवाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दारोगा समेत पांच निलंबित
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डा.आंबेडकर की मूर्ति रखने व हटाए जाने पर हुए बवाल के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने दरोगा, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही गांव में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीओ समेत अन्य अधिकारी गांव में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। उधर पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है और दबिश दे रही है। गौरीबाजार के लबकनी में ग्रामीणों ने मंगलवार की रात गांव के खलिहान में डा. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.