Deoria News: डाक सप्ताह पर लगा मेला, बचत की दी जानकारी
देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विश्व डाक सप्ताह के अंतर्गत शाखा डाकघर सोहनरिया की ओर से पंचायत भवन में डाक मेला लगाया गया। इसमें डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं की समीक्षा तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसेवा के तहत आधार शिविर लगाकर नए आधार कार्ड व उसमें संशोधन किया गया। मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक पूर्वी उपमंडल प्रदीप कुमार मिश्रा ने उप डाकघर तरकुलवा, पथरदेवा और रामपुर कारखाना के अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकपालों के बचत खातों से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने 22 अक्टूबर को आयोजित पीएलआई ड्राइव की तैयारियां पूरी करने को कहा। डाक वितरण में पारदर्शिता बरतने, सभी डाकों का उसी दिन वितरण सुनिश्चित करने तथा डिपॉजिट और रीडायरेक्ट से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित करने की सलाह दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.