देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर मझौलीराज के वार्ड नंबर पांच टेढ़ी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी मरिया खातून पुत्री अब्दुल करीम की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन आनन-फानन में किशोरी को नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ नरेंद्र मोहन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने पिता की डांट से नाराज होकर कमरे के अंदर छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। शव...