देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। दशहरा की रात मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप हुए डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। मंगलवार को एसओजी टीम दिन भर राम-जानकी मार्ग के किनारे साक्ष्य जुटाते हुए नजर आई। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही घटना के पर्दाफाश का दावा कर रहे हैं। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुरा हजाम के रहने वाले विनय कुमार यादव (36) पुत्र स्व.रामछबीला यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी थे। रेलवे में तैनात मईल थाना क्षेत्र के करजहां गांव के रहने वाले वकील यादव (38) पुत्र स्व.राजदेव यादव के साथ गहरी मित्रता थी। 20 अक्टूबर की रात दोनों लोगों दशहरा का मेला करने के लिए लार की तरफ गए थे। लौटते समय दोनों लोगों की राम-जानकी मार्ग पर बढ़या के समीप धारदार ह...