Deoria News: डबल मर्डर: चार दिन बाद भी हवा में तीर चला रही पुलिस
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। दशहरा की रात मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप हुए डबल मर्डर की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती नजर आ रही है। चार दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है, जिससे पुलिस गुत्थी को सुलझाते हुए घटना का पर्दाफाश कर सके। शुक्रवार को भी एएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ लार व मईल थाना क्षेत्र में जमे रहे। घटना का पर्दाफाश न होने से लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ता जा रहा है। पुलिस की तरफ से दिए गए आश्वासन का भी समय अब पूरा हो चुका है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा जरुर कर रहे हैं।
पुलिस जांच में अब तक नहीं मिला सुराग मईल थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुरा हजाम के रहने वाले विनय कुमार यादव (36) पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.