देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। दशहरा की रात मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप हुए डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने की राह पुलिस के लिए अब आसान नहीं दिख रही। एक सप्ताह का समय गुजर गया है। 65 से अधिक लोगों से पूछताछ और दर्जनों लोगों के काल डिटेल खंगाले जाने के बाद भी पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लगा है। जिससे पुलिस घटना का पर्दाफाश कर सके। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं।मईल थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुरा हजाम के रहने वाले विनय कुमार यादव (36) पुत्र स्व.रामछबीला यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी थे। यह भी पढ़ें- Deoria News: बदला अपराध का ट्रेंड: गोली नहीं, धारदार हथियार से हो रही हत्याएं रेलवे में तैनात मईल थाना क्षेत्र के करजहां गांव के रहने...