Deoria News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। धूप व बरसात की परवाह किए बिना यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के रोटरी क्लब ने सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग व रोटेरियन अभिषेक वर्मा ने पुलिसकर्मियों को सुभाष चौक पर छाता देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच सड़क पर रहकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे कर्मवीरों के प्रति सम्मान और सहयोग समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन अखिलेंद्र शाही ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहयोग व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष रोटेरियन कपिल सोनी ने कहा कि पुलिसकर्मी धूप व बारिश की परवाह किए बिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.