देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-बरहज रेल खंड पर सोमवार को चकरा गोसाई रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर अचानक एक बछड़ा आ जाने से बरहज की ओर जा रही बरहजिया ट्रेन को करीब पांच मिनट तक रोकना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बछड़ा अचानक ट्रेन के सामने ट्रैक पर आ गया। चालक ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से बछड़े को सुरक्षित ट्रैक से हटाया गया।बछड़ा हटने के बाद ट्रेन को बरहज के लिए रवाना कर दिया गया। घटना में किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रहे। रेलवे कर्मचारियों ने चालक की सतर्कता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...