देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर नगर के चौहट्टा वार्ड में एक अधेड़ को ट्रैक्टर से उठाकर फेंक दिए। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।पुलिस को दी गई तहरीर में चौहट्टा वार्ड की रहने वाली राधिका देवी पत्नी कुश राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि 21 अक्टूबर को उसके पति कुश राजभर को मोहल्ले के ही लोगों ने ट्रैक्टर से उठा कर फेंक दिए। जिससे कुछ के सिर और शरीर में चोट लगने से वह घायल हो गए। पूछने पर उसे और उसकी पुत्री को गाली गलौज के साथ ही मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने चौहट्टा वार्ड के रहने वाले नैनित राजभर, रोहित राजभर, संदीप राजभर व संदीप की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...