देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: महदहां,हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बंसीपार गांव निवासी शंभू राजभर (70) मंगलवार देर रात गांव से कुछ दूरी पर स्थित बरसीपार के छावनी टोला के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम में मच गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...