देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। अभी ऑक्सीजन सप्लाई के लिए कार्य चल रहा है। इस भवन में इमरजेंसी के पीछे करीब तीन साल पहले स्थापित एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन के आपूर्ति की योजना बनाई गई है। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके शुक्रवार तक पूरा होने की उम्मीद है। दस दिन में ट्रामा सेंटर के पूरे भवन के हैंडओवर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके शुरू होने से मरीजों को सहूलियत होगी। मेडिकल कॉलेज में बीस हजार लीटर की क्षमता का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ)प्लांट की स्थापना करीब तीन साल पहले इमरजेंसी के पीछे की गई थी। करीब तीन हजार स्क्वायर फीट में स्थापित प्लांट की क्षमता 20 हजार लीटर है। ट्रामा सेंटर स...